राम को मांग ले मेरे प्यारे,उम्र भर का सहारा मिलेगा

राम को मांग ले मेरे प्यारे
उम्र भर को मिलेगा सहारा
सिर्फ इनकी शरण में ही मिलेगा जिंदगी भर का गुजारा
राम को मांग ले मेरे प्यारे

कितना दो हाथों से ले सकेगा
देने वाले की है लाख बांहें
इसकी बांह पकड़ कर तो देखो
मिलेगा खुशनुमा सा नजारा
राम को मांग ले मेरे प्यारे

खुद को तन्हा समझता है तू
कण कण में वह समाया है
दुख में आवाज देकर तो देखो
मिलेगा कौशल्या का दुलारा
राम को मांग ले मेरे प्यारे

रुप नैनो में इनको बसा लो
नाम लेते रहो चलते - फिरते
चाहे तूफां हो या भंवर हो
हर सफर में मलेगा किनारा
राम को मांग ले मेरे प्यारे
उम्र भर को मिलेगा सहारा