Bihari Brij Mein Ghar Mera - Gaurav Krishna Goswami

बिहारी ब्रज में घर मेरा
बसा दोगे तो क्या होगा
बिहारी ब्रज में घर मेरा
बसा दोगे तो क्या होगा
हा बसा दोगे तो क्या होगा
कृपा कर के जो वृंदावन
बुला लोगे तो क्या होगा
कृपा कर के जो वृंदावन
बुला लोगे तो क्या होगा 

कभी तुम सामने आते
कभी फिर दूर हो जाते
कभी फिर दूर हो जाते
प्यारे कभी फिर दूर हो जाते
हमारे बीच का पर्दा
हटा दोगे तो क्या होगा
हो बिहारी ब्रज में घर मेरा
बसा दोगे तो क्या होगा 

तेरा दीदार पाने को
तरसती है मेरी नज़रे
तरसती है मेरी नज़रे
तेरा दीदार पाने को
तरसती है मेरी नज़रे
प्यारे तरसती है मेरी नज़रे
अगर दासी को चरणों से
लगा लोगे तो क्या होगा
हा बिहारी ब्रज में घर मेरा
बसा दोगे तो क्या होगा

सुना है तुमने वृंदावन में
दावानल बुझाया था
दावानल बुझाया था
सुना है तुमने वृंदावन में
दावानल बुझाया था
मेरी विरह की अग्नि को
बुझा दोगे तो क्या होगा
हो बिहारी ब्रिज में घर मेरा
बसा दोगे तो क्या होगा